छत्तीसगढ़ में विष्णु सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 46 फीसदी से बढ़कार महंगाई भत्ता 50 फीसदी कर दिया है। कर्मचारियों को इसका लाभ एक अक्टूबर से मिलेगा। सरकार के इस फैसले से एमपी में करीब तीन लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ा दिया है। इससे राज्य के 3 लाख से ज़्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा। नया डीए 1 अक्टूबर से लागू होगा। इस बढ़ोतरी के बाद अब राज्य के कर्मचारियों को 50% डीए मिलेगा।
मुख्यमंत्री साय ने यह घोषणा कैबिनेट की बैठक से पहले की। इस मीटिंग में धान-मक्का की खरीदी, राज्योत्सव और नक्सल नीति पर भी चर्चा होनी थी। राज्य सरकार जल्द ही धान खरीदी की तारीखों का ऐलान कर सकती है।
इससे पहले, कैबिनेट की एक उप-समिति ने 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। खाद्य मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस साल 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, कांग्रेस ने इसका विरोध करते हुए 1 नवंबर से ही धान खरीदी शुरू करने की मांग की है।
शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने डीए बढ़ाने के फैसले का स्वागत तो किया है, लेकिन इसे 1 जनवरी 2024 से लागू करने की मांग की है। मोर्चा के मुताबिक चार फीसदी डीए बढ़ाने से शिक्षकों और कर्मचारियों को आधी खुशी मिली है। दिवाली से पहले सरकार के इस कदम का स्वागत करते हैं, लेकिन इसे 1 जनवरी 2024 से दिया जाना था।
वहीं, कैबिनेट की बैठक में राज्य के चौथे टाइगर रिजर्व के गठन को भी मंजूरी मिली है। यह रिजर्व गुरु घासीदास-तमोर पिंगला क्षेत्र में बनाया जाएगा। इससे राज्य में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के हित में दीपावली के पूर्व बड़ा निर्णय लेते हुए हमने उनके मंहगाई भत्ता को 46% से बढ़ाकर 50% किए जाने का निर्णय लिया है।
Home page- http://Duniyajagat.in
AVIJEET WANI ⚜️
FOUNDER OF DUNIYAJAGAT.IN NEWS WEBSITE 📰🗞️
CG Student Gang Rape: 11वीं की छात्रा से गैंगरेप, प्रिंसिपल-टीचर और हेडमास्टर बने राक्षस, चारों…
Balrampur News: बंद प्लांट से लगे खेत में 3 खोपड़ी-हड्डियां मिली:छत्तीसगढ़ में लापता मां-बेटी, बेटे…
Sargao News: मुंगेली के सरगांव में आज बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन तार की चपेट…
Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ के 1 लाख 80 हजार शिक्षक आज हड़ताल पर:वेतन विसंगति, पदोन्नति सहित…
CYCLONE DANA ALERT: 8 जिलों में यलो अलर्ट...गिर सकती है बिजली तूफान 'दाना' के असर…
Ambikapur Airport: पीएम मोदी ने मां महामाया एयरपोर्ट का किया उद्घाटन: अब अंबिकापुर भी भरेगा…
View Comments