https://pagead2.googlesyndication.com/pag

Guru Ravidass Govt. Collage Sargaon: जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चुने गए कैलाश।

सरगांव | मुंगेली जिला प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन के आदेशानुसार मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव में जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष भाजपा नगर पंचायत सरगांव मंडल के अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर को नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर शासन द्वारा नियुक्त किए जाने पर मैं मंत्री लखन लाल देवांगन का आभार व्यक्त करता हूं। महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।

महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षा, खेल मैदान निर्माण, आधुनिक लैब व विकसित पुस्तकालय निर्माण मेरी प्राथमिकता रहेगी। उनकी नियुक्ति पर नरेंद्र शर्मा, अंबालिका साहू, रामकुमार कौशिक, पोषण यादव, पंकज वर्मा, रिज़वान हक़, हैप्पी हूरा, नवाब खान, गोविंद साहू, परमानंद साहू, असद मोहम्मद, मनीष साहू, रामकुमार गायकवाड़ ने खुशी जताई है।

Home pagehttp://Duniyajagat.in

Sharing Is Caring:

Leave a Comment