https://pagead2.googlesyndication.com/pag

Navratri Events 2024 in Bilaspur Garba and Dandiya: बिलासपुर में आज से गरबा-डांडिया की धूम:अभिनेत्री भाग्यश्री और मनारा चोपड़ा भी होंगी शामिल, शहर के अलग-अलग जगहों पर आयोजन।

बिलासपुर में आज से गरबा और रास डांडिया की धूम देखने को मिलेगी। सेलिब्रेटी संग युवा थिरकेंगे। नवरात्र पर्व पर इस बार रास डांडिया में शहरवासियों का अपार उत्साह देखने को मिलेगा। शुक्रवार से अलग-अलग जगहों पर गरबा और डांडिया की धूम मचेगी। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है।

एसबीआर कॉलेज मैदान में जलसा द डांडिया नाइट 4 और पांच अक्टूबर को होगा, जिसमें बॉलीवुड एक्टर्स और सेलिब्रिटी आ रहीं हैं। एक तरफ नवरात्र पर्व पर देवीमंदिरों में शक्ति की भक्ति की दर्शन और पूजा आराधना करने भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है।

यह भी पढ़े- Bilaspur crime news: बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई को पीटा, बिलासपुर में लात-घूंसों, बेल्ट से मारा, कार में की तोड़फोड़; सभी आरोपी फरार।

देवी मंदिरों में लोग पहुंच रहे

वहीं, दूसरी तरफ जगह- जगह विराजित माता रानी की पंडालों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है। नवरात्र पर्व के दूसरे प्रसिद्ध मां महामाया देवी की मंदिर सहित आसपास के देवी मंदिरों में लोग पहुंच रहे हैं।

अलग-अलग संस्थाएं करेंगी डांडिया का आयोजन

वैसे तो नवरात्र पर्व पर गुजराती समाज की ओर से सामाजिक और पारंपरिक रूप से पूरे 9 दिनों तक गरबा और डांडिया का आयोजन होता है, जिसमें केवल समाज के लोग ही शामिल हो सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ अलग-अलग संस्थाओं की ओर से भी डांडिया का आयोजन किया जाता है।

एसबीआर कॉलेज मैदान में जलसा द डांडिया नाइट

इस बार शहर में नवरात्र के दूसरे दिन से ही रास डांडिया की धूम मचने वाली है। चार और पांच अक्टूबर को एसबीआर कॉलेज मैदान में जलसा द डांडिया नाइट हो रहा है, जिसमें एक्टर्स और सेलिब्रिटी शामिल होंगी।

इसी तरह प्रजाराज्यम की ओर से पंखिड़ा का भी आयोजन हो रहा है। इसमें भी सेलिब्रिटी संग युवा डांडिया करते नजर आएंगे। वहीं भाटिया फ्यूल्स के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेगा रास डांडिया का आयोजन किया जा रहा है।

फिल्म फेम की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री होंगी शामिल

इस मेगा रास डांडिया में मैने प्यार किया फिल्म फेम की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री और बिग बास फेम टीवी कलाकार मनारा चोपड़ा शहरवासियों के साथ रास डांडिया खेलेंगी। यह आयोजन 6, 7 और 8 अक्टूबर को होगा।

https://chat.whatsapp.com/L50k0RNQZmC10nmziE0wLuhttps://www.instagram.com/duniyajagat.in?igsh=MWRxODc3MXdjaHNjaQ%3D%3D&utm_source=qrhttps://t.me/duniyajagat
Sharing Is Caring:

1 thought on “Navratri Events 2024 in Bilaspur Garba and Dandiya: बिलासपुर में आज से गरबा-डांडिया की धूम:अभिनेत्री भाग्यश्री और मनारा चोपड़ा भी होंगी शामिल, शहर के अलग-अलग जगहों पर आयोजन।”

Leave a Comment