Raipur news: नगर निगम को नहीं मिली अवैध प्लाटिंग करने वालों की जानकारी, 5 एकड़ की प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर….

a group of people standing around a construction site

Raipur news: Avijeet wani: रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता एवं नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 8 के वीर सावरकर नगर वार्ड के तहत हीरापुर जरवाय में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 5 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर अभियानपूर्वक कड़ी कार्यवाही करते हुए रोक लगायी गयी.

Duniyajagat.in: रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर अरुण धु्रव के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, नगर निवेश सहायक अभियंता ईश्वर लाल टावरे , उपअभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा, अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में थ्रीडी एवं श्रमिकों की सहायता से जोन 8 के वीर सावरकर नगर वार्ड के हीरापुर जरवाय क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा लगभग 5 एकड़ निजी भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई.

अवैध प्लाटिंगकर्ता द्वारा बनायी गयी अवैध मुरूम रोड को थ्रीडी से काटा गया। प्लाटिंग के लिये बनाई गई सभी प्लाटो की अवैध नींव को हटाने की कार्यवाही की गई। बनायी गयी सभी अवैध नींव को थ्रीडी से तोड़ा गया। वहां पहुंचने का मार्ग बाधित किया गया.

जोन 8 जोन कमिश्नर ने बताया कि रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त के निर्देशानुसार हीरापुर जरवाय में लगभग 5 एकड निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी गयी है. जोन 8 नगर निवेश विभाग के माध्यम से रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर निजी भूमि के भूमि स्वामियों की जानकारी नगर निगम जोन 8 को शीघ्र उपलब्ध करवाने कहा गया है.

जानकारी आते ही राज्य शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी.

By Avijeet Wani

Name-Avijeet wani Dob-07/12/2002

Related Post

4 thoughts on “Raipur news: नगर निगम को नहीं मिली अवैध प्लाटिंग करने वालों की जानकारी, 5 एकड़ की प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर….”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed